फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पुलिस को मिला सुसाइड नोट, होगी लिखावट की जांच

Wed, 25 Jun 2025 11:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। रस्सी से बनाए फंदे से लटक कर त्रिवेणी ने आत्महत्या कर ली जबकि उसका पति शुभम जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। त्रिवेणी ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें बच्चों का ख्याल रखने की बात कही। हालांकि पुलिस की प्राथमिक जांच में सुसाइड नोट एक सप्ताह पहले लिखने की बात सामने आई है। पुलिस सुसाइड नोट की लिखावट का भी मिलान कराएगी।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का दावा है कि गांव रांडोवाला में मृतका के घर से एक सुसाइड नोट मिला। जिसे त्रिवेणी ने लिखा था, यह दावा परिवार की ओर से किया गया। मगर पुलिस इसकी लिखावट का मिलान कराएगी। जिससे यह साफ हो सके कि सुसाइड नोट वाकई त्रिवेणी ने ही लिखा था या फिर किसी और ने।
सुसाइड नोट में बच्चों का ख्याल रखने की बात कही गई है। उधर लोगों का कहना है कि बीते डेढ़ साल से पति और पत्नी के बीच में संबंध ठीक नहीं चल रहे थे। सास और बहू में अक्सर विवाद रहता था। पति शुभम उक्त विवादों में अपनी मां का पक्ष रखता।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि एक साल के अंदर त्रिवेणी दो बार जहरीला पदार्थ भी निगल चुकी थी। एक बार उसे अस्पताल में भी भर्ती कराया गया।

अब मंगलवार की शाम को दोनों पति पत्नी मकान की छत पर सोए थे। दोनों में विवाद हुआ, विवाद के चलते ही पहले शुभम ने नीचे आकर कमरे में आकर फंदे पर झूल गया। इसके बाद उसकी पत्नी त्रिवेणी ने भी उसी रस्सी से फंदा बनाया और आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें