फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक! पुलिस से टूटी कार्रवाई की आस, फिर पंचायत ने सुनाया अजीब फरमान, दुष्कर्म की सजा 2.50 लाख रुपये

Tue, 26 Jul 2022 12:14 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो गांव में पंचायत हुई। पंचायत में दुष्कर्म के आरोपी को ढ़ाई लाख रुपये के जुर्माने का फरमान सुनाकर मामले का निपटारा किया गया।
विज्ञापन
पंचायत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद में नहटौर पुलिस से कार्रवाई की आस टूटने पर एक पीड़ित परिवार ने पंचायत का सहारा लिया। पंचों ने कक्षा नौ की छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोपी को ढ़ाई लाख रुपये के जुर्माने का फरमान सुनाकर मामले का निपटारा कर दिया।

विज्ञापन


नहटौर के नूरपुर मार्ग स्थित एक गांव में कक्षा नौ की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि छात्रा अपनी बुआ के घर आई थी। वह बुआ के घर से उनकी पशुशाला में पशुओं को पानी पिलाने के लिए जा रही थी। रास्ते में एक युवक ने छात्रा को अपने घेर में खींच लिया और घेर में बने एक कमरे में बंद कर लिया। घंटों तक जब छात्रा का पता नहीं चला तो उसकी तलाश शुरू की। ग्रामीण उसको गांव में तलाश करते हुए मौके पर भी पहुंच गए। कमरे का दरबाजा बंद मिलने पर ग्रामीणों का शक बढ़ गया। ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ दिया। दरवाजा टूटते ही आरोपी युवक ग्रामीणों को धक्का देकर मौके से फरार हो गया। छात्रा को बदहवास हालत में कमरे से बरामद किया गया। आरोपी युवक पड़ोस का ही रहने वाला है और एक बच्चे का बाप है। 

रिश्तेदारी में आई छात्रा के साथ गलत हरकत को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस भी गांव पहुंची। दो दिन तक जब पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मामले को लेकर एक पंचायत आयोजित हुई। पंचायत में पहले पांच लाख रुपये का जुर्माने की बात रखी गई, लेकिन पांच लाख रुपये पर सहमति नहीं बनी। जिसके बाद पंचों ने आरोपी युवक पर ढ़ाई लाख रुपये का जुर्माना अदा करने का फरमान सुनाते हुए निपटारा करा दिया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दिलचस्प कहानी: पूरे गांव में सिर्फ एक आदमी, अर्जुन ने यहीं बरगद के पेड़ पर रखे थे बाण, देखिए अब की तस्वीरें
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पुलिस की जानकारी में पंचायत का आयोजन हुआ। लेकिन नहटौर थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने मामले की जानकारी से इंकार किया है। उनका कहना है कि  हमारे पास कोई ऐसी शिकायत नहीं आई। तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें