फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने काटा चालान, विद्युत कर्मियों ने काट दी थाने की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने काटा चालान, विद्युत कर्मियों ने काट दी थाने की बिजली
विज्ञापन

नहटौर (बिजनौर)। पुलिस ने विद्युत निगम के संविदा कर्मचारी का वाहन चेकिंग में चालान काट दिया। इससे गुस्साए बिजली कर्मचारियों ने थाने की विद्युत लाइन काट दी। करीब तीन घंटे थाने की बिजली गुल रही। कोतवाल के कहने पर अवर अभियंता ने थाने की बिजली आपूर्ति शुरू कराई।
विद्युत निगम के अवर अभियंता हरीश सैनी के नेतृत्व में टीम गांव सदरूद्दीननगर में कैंप लगाकर नहटौर विद्युत उपकेंद्र पर लौट रही थी। हल्दौर चौराहे पर वाहन चेकिंग में पुलिस ने हेलमेट न होने पर मीटर रीडर पंकज कुमार निवासी महेश्वरी जट का चालान काट दिया। मीटर रीडर ने खुद को बिजली विभाग का संविदा कर्मचारी बताते हुए टीम के साथ कैंप लगाकर लौटने की जानकारी दी, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसकी एक नहीं सुनी। उसने अवर अभियंता को कॉल की, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। चालान काटे जाने से गुस्साए बिजली कर्मचारियों ने करीब छ: बजे थाने की बिजली काट दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारियों ने बताया कि थाने में एक कनेक्शन पर थाने के अलावा पूरी कॉलोनी की बिजली चल रही है। इसी को लेकर उन्होंने बिजली काटी है। करीब तीन घंटे तक बिजली न आने की जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक राजेश सोलंकी ने अवर अभियंता हरीश कुमार को कॉल कर थाने में विद्युत आपूर्ति शुरू करने को कहा। इस पर अवर अभियंता ने करीब साढ़े नौ बजे थाने की बिजली आपूर्ति बहाल कराई। मामला बुधवार रात का है। प्रभारी निरीक्षक राजेश सोलंकी ने बताया थाने की बिजली नहीं काटी गई है। अवर अभियंता हरीश कुमार ने बताया कि थाने की लाइन काटे जाने की उन्हें जानकारी नहीं थी। जब कोतवाल की कॉल आई तब उन्हें जानकारी मिली थी। इसके उपरांत थाने की बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें