फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी में पुलिस कंट्रोल रूम का टावर उखड़ा

विज्ञापन
नजीबाबाद के कृष्णा टाकीज चौराहे पर आंधी में केबिल पर टिका पुलिस कंट्रोल रूम का टावर। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नजीबाबाद/नांगलसोती। बूंदाबांदी के साथ आंधी चलने से पुलिस कंट्रोल रूम का सीसीटीवी कैमरे का टावर उखड़ गया। कोटद्वार मार्ग-हरिद्वार मार्ग सहित कई क्षेत्रों में पेड़ गिर गए।
विज्ञापन

बुधवार को मौसम अचानक खराब हो गया। आंधी के बीच कई स्थानों पर अंधेरा छा गया। वाहनों को लाइट जलानी पड़ी। आंधी के चलते नगर की आबादी के बीच प्रमुख कृष्णा टाकीज चौराहे पर लगा पुलिस कंट्रोल रूम का सीसीटीवी कैमरे का टावर उखड़ गया। संयोग से टावर नजदीक से निकल रहे दर्जनों केबल के सहारे टंग गया। केबल न होते तो टावर पास से निकल रही उच्च क्षमता की विद्युत लाइन, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और रेलवे स्टेशन के व्यस्त मार्ग पर गिर जाता, जिससे हादसा हो सकता था।
सूचना मिलते ही सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी दिनेश गौड़, सराय चौकी प्रभारी सतेंद्र पूनिया टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसडीओ विकास कुमार ने तत्काल 132 केवी उपसंस्थान को क्षतिग्रस्त टावर हटने तक विद्युत आपूर्ति बंद रखने के निर्देश दिए। उधर, हरिद्वार मार्ग पर प्रेमधाम आश्रम के निकट और कोटद्वार मार्ग पर समीपुर रेलवे क्रॉसिंग के निकट पेड़ गिर गए। कई अन्य स्थानों पर भी पेड़ गिर गए, जिससे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने क्षेत्रीय राजस्व कर्मचारियों को हाईवे के निकट गिरे पेड़ों को सामाजिक वानिकी के माध्यम से हटवाने के निर्देश दिए। नांगलसोती सहित कई क्षेत्रों में पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।

नजीबाबाद के समीपुर क्षेत्र में हाइवे पर गिरा पेड़।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें