फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने तीन इनामी बदमाश पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने तीन इनामी बदमाश पकड़े
विज्ञापन

नूरपुर। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से एक ही गांव के तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। तीनों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांचाल ने बताया कि चांदपुर थाने के गांव चेहला निवासी दानिश को एक सूचना के आधार पर शहीद तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। इसी गांव के तसलीम को मुरादाबाद रोड पर गांव हंसुपुरा के पास से और शमशाद को गांव कंहेड़ी के पास से दबोचा गया। दोनों के पास एक-एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए। तीनों पर लूट चोरी आदि के कई मुकदमे दर्ज हैं। नूरपुर थाने में पंजीकृत गैंगस्टर के मुकदमे में तीनों वांछित चल रहे थे। पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया है। इसके अलावा ने गांव झीरन निवासी गंगाराम व सुरेंद्र को देशी शराब के 90 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें