बिजनौर पुलिस की गिरफ्त में संदिग्ध आतंकी। स्रोत पुलिस
- फोटो : कुकुरभुकवा में गेहूं में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी।
बिजनौर। आतंकी गतिविधियों में शामिल संदिग्ध उवैद और जलाल हैदर उर्फ समीर को बिजनौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उवैद पाकिस्तानी हैंडलर से बात करने के बाद नेपाल भागने की फिराक में लगा था। सऊदी में रहने वाले मेरठ निवासी आकिब, मैजुल और आजाद का लुक आउट नोटिस जारी हो चुका है।
23 नवंबर 2025 को सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में आकिब ने एके-47 और हैंड ग्रेनेड का प्रदर्शन किया। इंस्टाग्राम के जरिए की गई वीडियो कॉल में सऊदी में बैठा मेरठ के गांव सठला निवासी आकिब, दक्षिण अफ्रीका में रहना वाला मैजुल निवासी सौफतपुर थाना नांगल, आजाद निवासी इनामपुरा थाना मेरठ और उवैद निवासी टांडामाईदास थाना नगीना देहात शामिल थे। यह वीडियो वायरल होने के बाद बिजनौर के थाना नांगल में आकिब, मैजुल और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी।
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने बताया कि राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल उवैद मलिक और जलाल हैदर उर्फ समीर को गिरफ्तार कर लिया है। आजाद, मैजुल और आकिब का लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। फिलहाल आजाद सऊदी अरब में रहता है। उवैद मलिक तीन साल पहले गुजरात में सैलून पर काम करने गया, जहां उसकी मुलाकात जलाल हैदर से हुई। जलाल हैदर ने उसकी पहचान मैजुल और आकिब से कराई। पुलिस की पूछताछ में उवैद ने बताया कि आकिब इंस्टाग्राम के जरिए भड़काऊ और हिंदुओं के खिलाफ हिंसा करने के लिए प्रेरित करता था।