फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने तीन लुटेरों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने तीन लुटेरों को दबोचा
विज्ञापन

धामपुर। पुलिस ने जिला मुरादाबाद के कांठ थाने के गांव उमरी कलां निवासी तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस और चाकू भी बरामद किया है। पूछताछ में उन्होंने 17 अगस्त को बाइक सवार दो लोगों से लूट करने की बात भी स्वीकारी है। पुलिस ने तीनों का चालान किया है।
कोतवाल रंजन कुमार शर्मा ने बताया कि जब स्योहारा निवासी इमरान पुत्र सरदार अली बाइक से अपने साथी फैजान के साथ नींदडू जा रहे थे। तब इस दौरान मुरादाबाद रोड पर गांव सरकड़ा के निकट नहर के पुल के पास पीछे से बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया था और आतंकित कर उनसे 47,000 रुपये, सोने की अंगूठी और दो मोबाइल लूट लिए थे। कोतवाल ने बताया कि शुक्रवार की रात पुलिस ने तीन आरोपियों को घटना में संलिप्त होने के आरोप में मुरादाबाद मार्ग पर मंदिर के सामने से गिरफ्तार किया है। आरोपी फिर से किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। तलाशी के दौरान उनके पास से 20 हजार की नकदी, दो फोन और एक अंगूठी बरामद की है। इनके पास से एक तमंचा, दो कारतूस व एक चाकू बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि आरोपियों ने 17 अगस्त को हुई लूट की घटना में भी शामिल होना स्वीकार किया है। आरोपियों में जिला मुरादाबाद के कांठ थाना अंतर्गत गांव उमरीकलां निवासी रिहान पुत्र मो. अंसारियान निवासी ग्राम उमरी कलां, फरमान उर्फ फम्मू पुत्र नजाकत, तहसीन पुत्र शकील शामिल हैं। तीनों आरोपी एक ही गांव के निवासी है। पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें