नहटौर। विदेशी कंपनी के टैग लगाकर नकली कमीजें बनाने वाले तीनों आरोपियों को थाने से ही जमानत देकर छोड़ दिया गया है। उनके खिलाफ धोखाधड़ी व कॉपीराइट सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मोहल्ला सराय रजब अली में नोएडा की लिवाइस व सुपर ड्राई आदि कंपनी के प्रतिनिधि मोहित बजाज नीरज दहिया को साथ लेकर पुलिस ने सरफराज अहमद के कारखाने में छापामार कार्रवाई करते हुए विदेशी कंपनियों के लेबल और टैग लगी करीब दो हजार कमीज बरामद की थी। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई। कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि कारखाने से गिरफ्तार किए गए सरफराज अहमद, शुएब व शाद को जमानत पर छोड़ दिया गया है।