फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कवि सम्मेलन में खूब वाहवाही लूटी

विज्ञापन
चांदपुर हिंदू इंटर कॉलेज में आयोजित कवि सम्मेलन में कविता पाठ करते कवि। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
चांदपुर। अग्रवाल सभा चांदपुर द्वारा होली मिलन पर आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी रचनाओं पर कवियों ने श्रोताओं की खूब वाह वाही लूटी। कवि सम्मेलन में कई कवियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

सोमवार की देर शाम अग्रवाल सभा के तत्वाधान में हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर के प्रांगण में महासिचव राहुल तायल के संचालन में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष ब्रहम स्वरूप अग्रवाल, सभा के संरक्षक प्रभाष चंद्र मित्तल, श्रवण अग्रवाल, अध्यक्ष नरेश गोयल ने महाराजा अग्रसैन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व अग्र गीत झंडा लहर लहर लहराए के साथ किया गया। उसके बाद कवि डॉ. सुरेंद्र जैन ने मंच संचालन से कवि सम्मेलन को शुरू किया। पानीपत के हास्य कवि योगेंद्र मोदिगिल, कवि मोहन मुंतजरि, कवि डॉ. सुरेंद्र जैन, चांदपुर के मोहल्ला गोकुलनगर निवासी राकेश अग्रवाल के पुत्र युवा कवि हर्षित अग्रवाल, रूद्रपुर के कवि डॉ. जयंत शाह, काशीपुर के कवि विवेक प्रजापति ने कविता पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें