संचारी रोगों के प्रति जागरूक करने की शपथ ली
नजीबाबाद/नांगलसोती। क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों और कर्मचारियों ने संचारी रोग से बचाव के लिए छात्रों और अभिभावकों को जागरूक करने शपथ ली।
नजीबाबद के साहनपुर स्थित राजा चरत सिंह इंटर कालेज में बृहस्पतिवार को शासन के निर्देशानुसार प्रधानाचार्य सुरेश पाल सिंह ने शिक्षकों और कर्मचारियों को संचारी रोगों की रोकथाम करने व लोगों को जागरूक करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सुरेंद्र कुमार, राजेश कुमार, प्रदीप कुमार, रामबली, चेतन स्वरूप, धर्मेंद्र कुमार, नीरज, अरविंद कुमार, प्रमोद, सुनीता, ज्योति, पद्म सिंह, अर्जुन सिंह, नसीम, फहीम आदि मौजूद रहे।
उधर, नांगलसोती के राजा भरत सिंह इंटर कालेज में शिक्षकों और कर्मचारियों को संचारी रोग से बचाव के लिए छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को जागरूक करने की शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य राजीव चौहान ने सभी लोगों से अपने क्षेत्र में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की अपील की। इस अवसर पर प्रवक्ता हरवीर सिंह, सुरेशचंद्र, अशोक कुमार, सर्वेश शर्मा, राकेश सैनी, संजय सिंह, बसंत यादव, सतेंद्र यादव, विनय कुमार, लोकेश चंद, संजय गोयल, लोकेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।