फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईसीएचएस के लिए भूमि मिलने पर खुशी

विज्ञापन
बिजनौर में पूर्व सैनिकों को अस्पताल के लिए जमीन मिलने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाते पूर् - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
ईसीएचएस के लिए भूमि मिलने पर खुशी
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से बुधवार को र्पू्व सैनिकों के लिए ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक के निर्माण के लिए बिजनौर में भूमि उपलब्ध कराए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर पूर्व सैनिकों ने खुशी जाहिर की। पूर्व सैनिकों ने डीएम रमाकांत पांडेय से मिलकर उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष केशव सिंह के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को जिले के पूर्व सैनिक कलक्ट्रेट में एकत्रित हुए। उन्होंने डीएम से मिलकर उनका आभार व्यक्त किया। डीएम रमाकांत पांडेय ने पूर्व सैनिकों के लिए हर समय प्रयासरत रहने तथा उनकी सभी समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। डीएम से मुलाकात के बाद सभी पूर्व सैनिक ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक के लिए चिह्नित भूमि पर एकत्रित हुए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। संरक्षक सीताराम सिंह राणा, ईसीएचएस के इंचार्ज कर्नल ओमकार शर्मा, कैप्टन एनएस गहलोत, अजय सिंह फौजी, मीनम शर्मा, देवेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें