फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक से ईंधन बनाने वाला मॉडल रहा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लास्टिक से ईंधन बनाने का मॉडल रहा प्रथम
विज्ञापन

बिजनौर। विवेक कॉलेज के एपीजे अब्दुल कलाम भवन में विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शनी आयोजित हुई। विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी में अनेक मॉडल प्रस्तुत किए।
एसपी सिटी प्रवीन रंजन सिंह, कॉलेज चेयरमैन अमित गोयल, सचिव दीपक मित्तल, विज्ञान विभाग के प्राचार्य डा.एसके त्यागी व विभागाध्यक्ष डा.मीना चौधरी ने मॉडल देखे। एसपी सिटी ने कहा कि विज्ञान निरंतर हमारे जीवन को परिवर्तित कर रहा है। आज विज्ञान हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। इसके लाभ भी हैं और हानि भी। हमें विज्ञान का प्रयोग विवेक पूर्ण तरीके से करना चाहिए।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने सोलर सिस्टम, अर्थ क्वैक अलार्म, स्मार्ट सिटी मॉडल, आटोमैटिक स्ट्रीट लाइट, स्मार्ट होम तथा वाटर हार्वेस्टिंग सहित अन्य मॉडल लगाए। प्लास्टिक से उपयोगी ईंधन बनाने वाला तरुण व वंशिका का मॉडल प्रथम, पर्वतीय क्षेत्र में दुर्घटना से बचाव का अंशिका त्यागी व अंशिका शर्मा का मॉडल तथा पायल अग्रवाल, अल्पी व कृतिका का भूकंप मापी मॉडल द्वितीय, अनंता गर्ग के साइकन के कनाल सिस्टम तथा श्रद्धा, अमन व रमशा का प्रदूषण नियंत्रण तकनीक का मॉडल तृतीय रहा। दस अन्य मॉडल को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में डा.मनीष कुमार गुप्ता, डा.धर्मेंद्र कुमार, डा.राजीव चौधरी, डा.सौरभ शर्मा शामिल रहे। इस दौरान कोर्डिनेटर डा.हितेश शर्मा, डा.रंगनाथ, डा.दीप्ति डिमरी, डा.संदीप अग्रवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें