फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमो फाउंडेशन ने दो वर्ष पूर्व पर्यावरण संतुलन के लिए शुरू किया था पौधा रोपण अभियान

विज्ञापन
नजीबाबाद में रोडवेज के सामने होल्डिंग्स से प्रभावित फाउंडेशन द्वारा लगाए पेड़। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नजीबाबाद। नमो फाउंडेशन के दो वर्ष पूर्व शुरू किए पौधरोपण अभियान को होर्डिंग्स का ग्रहण लग रहा है। फाउंडेशन ने प्रशासन से पौधों की बढ़वार प्रभावित होने की शिकायत कर तत्काल इन्हें हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन

नमो फाउंडेशन के अध्यक्ष सुंदर गोयल के निर्देशन में क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से वृहद पौधरोपण अभियान दो वर्ष पूर्व शुरू किया था। फाउंडेशन सचिव सुशील राजपूत और पूर्व सैनिक रवींद्र काकरान, मनोज कुमार, रोहिताश अहलावत, पीयूष कौशिक ने अभियान को ऊर्जा दी। फाउंडेशन ने नजीबाबाद के मालगोदाम तिराहे से रोडवेज बस स्टैंड तक हाईवे किनारे 2019 में पौधे रोपित किए थे।
अध्यक्ष सुंदर गोयल, सचिव सुशील राजपूत, रवींद्र काकरान ने एसडीएम से रेलवे स्टेशन चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड के सामने तथा आसपास के क्षेत्रों में दो वर्ष पूर्व रोपित पौधों के ऊपर अनाधिकृत रूप से होर्डिंग्स से पौधों की बढ़वार प्रभावित हुई। हालांकि सार्वजनिक रूप से हाईवे आदि पर होर्डिंग्स आदि लगाना प्रतिबंधित है। इसके बावजूद पालिका तथा ठेकेदार हाईवे के आसपास होर्डिंग्स लगा रहे हैं। नमो फाउंडेशन ने रोडवेज के सामने लगाए शीशम, जामुन, आंवला, पापड़ी, पाकड़ आदि के पौधों को बचाने के लिए प्रशासन से इन्हें हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें