फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव बिजनौर के चिकित्सक की मेरठ में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव बिजनौर के चिकित्सक की मेरठ में मौत
विज्ञापन

बिजनौर। मेरठ के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन कोरोना संक्रमित निकले बिजनौर के एक निजी चिकित्सक की शनिवार देर रात मेरठ में मौत हो गई। कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार मेरठ में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना कोतवाली शहर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी एक निजी चिकित्सक की अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें बिजनौर के ही एक निजी चिकित्सक के यहां लेकर गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर परिजन उन्हें मेरठ के एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। मेरठ अस्पताल प्रशासन ने उन्हें आईसीयू में भर्ती कर लिया। परिजनों का आरोप है कि आईसीयू में पहले से ही भर्ती कोरोना पॉजिटिव एक मरीज के संपर्क में आने से उन्हें कोरोना हो गया। जब इसका पता चला तो चिकित्सक के परिजनों और मेरठ अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मेरठ के जिला प्रशासन ने इस अस्पताल को सील कर दिया। इसके बाद चिकित्सक को मेरठ के ही सुभारती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर दिया। वहां पर चिकित्सकों ने उन्हें पैरेलाइसिस होने की पुष्टि की। शनिवार देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सीएमओ विजय कुमार यादव ने बताया कि शासन की कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार मेरठ के सूरजकुंड पर प्रशासनिक अफसरों और परिजनों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें