मंडावर में दरोगा का रिवाल्वर लिए पुलिस मित्र रोहित उर्फ सागर।
- फोटो : BIJNOR
पुलिस मित्र का रिवाल्वर लिए फोटो वायरल
मंडावर(बिजनौर)। सोशल मीडिया पर रिवाल्वर लिए पुलिस मित्र का फोटो वायरल होने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस आरोपी पुलिस मित्र को पकड़कर थाने ले आई।
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पुलिस मित्र का फोटो रिवाल्वर के साथ वायरल होने पर पुलिस उसे पकड़ कर थाने ले गई। वहां पुलिस ने उससे काफी देर तक पूछताछ की। पुलिस इस बारे में कुछ भी बताने से बचती रही। कस्बे में चर्चा है कि यह रिवाल्वर किसी दरोगा का बताया जा रहा है। रिवाल्वर लिए पुलिस मित्र का नाम रोहित उर्फ सागर बताया जा रहा।