बिजनौर जिले के कालागढ़ मेंनगर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की तैयारी की जा रही है। सीएमओ डा. मनीष अग्रवाल ने बताया कि एक सप्ताह में अस्पताल शुरू हो सकेगा।
उत्तर प्रदेश पुर्नगठन के 16 साल में पहली बार राज्य से नगर को सुविधा मिलने जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने यहां प्रस्तावित पीएचसी को अमली जामा पहना दिया है। यहां एक पुरूष एवं महिला चिकित्सक की नियुक्ति के आदेश दिए जा रहे हैं।
इसके अलावा एएनएम, फार्मेसिस्ट की नियुक्तियां कर दी गई हैं। नई कालोनी में खुलने जा रही इस पीएचसी में दवाईयां, फर्नीचर आदि सामान आ गया है। सीएमओ डा. अग्रवाल के अनुसार एक सप्ताह में चिकित्सालय काम करना शुरू कर देगा। मुख्यमंत्री की घोषणा में यह प्रस्तावित था। इस चिकित्सालय की वित्तीय स्वीकृति हो चुकी है। पीएचसी का बड़ा लाभ यही होगा कि प्रसव यहीं हो सकेंगे और बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।
इसके अलावा जनता को जननी सुरक्षा योजना का लाभ मिल सकेगा। अभी तक यहां की जनता इससे वंचित थी। उधर, पीएचसी पर पहुंचे डा. जुनैद आलम सिद्दीकी ने बताया कि जल्द ही पीएचसी पूरी तरह काम करेगी।