फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिले के 23 केंद्रों पर पीईटी आज, 10,656 अभ्यर्थी पंजीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 जिले में 25 और 30 अक्तूबर तथा एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए जनपद में 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन पर 10,656 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पंजीकृत है। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डीके सक्सेना ने बताया कि पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक चलेगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पर परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए बायोमीट्रिक और आइरिस स्कैनिंग से सत्यापन किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था संभालने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। पीईटी की परीक्षा के लिए आर्य वैदिक कन्या इंटर कॉलेज बिजनौर, वर्धमान डिग्री कॉलेज, किसान इंटर कॉलेज मंडावली, डीएवी इंटर कॉलेज बिजनौर, राजकीय इंटर कॉलेज बिजनौर, हिंदू इंटर कॉलेज किरतपुर, मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल मंडावर बिजनौर, किसान इंटर कॉलेज नगीना और बिजनौर इंटर कॉलेज बिजनौर आदि को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के दौरान पुलिस बल की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें