फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी के बुरादे से बनाया जा रहा था पेस्टीसाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
लकड़ी के बुरादे से बनाया जा रहा था पेस्टीसाइट
विज्ञापन

बिजनौर। पुलिस ने एक फैक्टरी पर छापा मारकर नकली पेस्टीसाइट का जखीरा पकड़ा है। फैक्टरी में लकड़ी के बुरादे पर केमिकल छिड़क कर कीटनाशक बनाया जा रहा और उसे धड़ल्ले से बाजार में बेचा जा रहा था। पुलिस ने सामान को कब्जे में लेकर फैैक्टरी को सील कर दिया है।
विज्ञापन

कोतवालीदेहात मार्ग पर एक फैक्टरी में पेस्टीसाइट बनाया जा रहा था। बड़ी कंपनियों के अफसरों ने शनिवार को पुलिस को सूचना देकर फैक्टरी में छापा लगवाया। वहां देखा तो दूसरी बड़ी कंपनियों की पैकिंग वाले खाली पैकेट रखे हुए थे। फैक्टरी में लकड़ी के बुरादे पर केमिकल छिड़क कर उसकी पैकिंग की जा रही थी। लकड़ी के बुरादे को पेस्टीसाइट बताकर बड़ी कंपनियों के नाम से बेचा जा रहा था और किसानों को ठगा जा रहा था। बाहर से आए कई बड़ी कंपनियों के अधिकारियों ने पुलिस को बताया कि किसान इस तरह के घटिया माल को खेतों में छिड़कते थे लेकिन कोई फायदा नहीं होता था। इससे कई नामी कंपनियों की साख खराब हो रही थी। फैक्टरी वाले काफी समय से किसानों को लूट रहे थे। कार्रवाई के बाद शहर कोतवाल ने फैक्टरी को सील कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें