चांदपुर के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में क्वारंटीन लोगों के कोरोना जांच के लिए सेंपल लेती स्वास्
- फोटो : BIJNOR
कोरोना जांच को क्वारंटीन 51 लोगों के लिए सैंपल
चांदपुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्वारंटीन 51 लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए हैं।
चांदपुर में प्रशासन कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने वालों की तलाश कर क्वारंटीन करने में जुटा हुआ है। सीएचसी स्याऊ प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चांदपुर में क्वारंटीन 51 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए हैं। इसमें मुंबई से आने वाले लोग, मोहल्ला कुटकई में आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए लोग, नूरपुर के पॉजिटिवों के संपर्क में आए क्वारंटीन लोग शामिल हैं।