कालागढ़। रामगंगा बांध भ्रमण पर बांध प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से 28 मार्च से सात अप्रैल तक रोक लगा दी है। त्योहारों, विशेष अवसर पर बांध पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग समय बिताने के लिए जाते हैं।
सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के बांध पर नियुक्त नहीं होने के कारण बांध पर जाने वाले लोगों का सत्यापन करना सिंचाई विभाग के लिए संभव नहीं है। ऐसे में सिंचाई विभाग बांध पर केवल नियुक्त अधिकारियों, कर्मचारियों को जाने की ही अनुमति देता है। बांध के अधिशासी अभियंता बृजेश कुमार के अनुसार 28 मार्च से सात अप्रैल तक बांध के भ्रमण पर रोक लगाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।