नजीबाबाद-शराब की दुकान के विरोध में एसडीएम कार्यालय ज्ञापन लेकर पहुंची महिलाएं।(संवाद)
- फोटो : mathura
नजीबाबाद। रानीपुर-बिजौरी संपर्क मार्ग पर देसी शराब की दुकान खोले जाने के प्रस्ताव से क्षेत्र की महिलाओं में रोष है। संगम विहार कॉलोनी की महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर शराब की दुकान अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की।
संगम विहार कॉलोनी की महिलाओं मुकेश देवी, किरन चौहान, रूपा, बबली, रेखा, रुकमेश, मनीषा, वीरवती, ओमवती सहित अनेक महिलाओं ने क्षेत्रवासियों के साथ क्षेत्र में देसी शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में प्रदर्शन किया।
गुरमुख सिंह, अरुण शर्मा, सतीश शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि रानीपुर-बिजौरी संपर्क मार्ग पर जिस स्थान पर शराब की दुकान खोली जा रही है, वहां पर घनी आबादी रहती है। इसी मार्ग पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का आवागमन होता है।
उक्त स्थान पर देसी शराब की दुकान खोलने से समाज के लोगों पर इसका दुष्प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने जनहित में शराब की दुकान अन्य स्थान पर खोलने की मांग की है।