फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे में दिल्ली से देहरादून पहुंचेंगे लोग : गडकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो घंटे में दिल्ली से देहरादून पहुंचेंगे लोग : गडकरी
विज्ञापन

बिजनौर। सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पहले की सरकारों में सड़क में गड्ढे होते थे या गड्ढे में सड़क होती थी कुछ पता नहीं चलता था। इस सरकार में सड़कों का कायाकल्प हो चुका है। राष्ट्रीय राजमार्ग और एक स्टेट राजमार्ग एक दूसरे से जुड़ रहे हैं। हम दिल्ली से देहरादून नया रास्ता बना रहे। अगले दो सालों में आप दिल्ली से देहरादून केवल दो घंटे में पहुंच जाएंगे।
चांदपुर में भाजपा की जनविश्वास यात्रा का शुभारंभ करने के बाद नितिन गडकरी ने कहा कि दिल्ली से चंडीगढ़ और दिल्ली से जयपुर का सफर दो घंटे में पूरा होगा। दिल्ली से अमृतसर चार घंटे, दिल्ली से कटरा छह घंटे में और दिल्ली से श्रीनगर केवल आठ घंटे में पहुंच जाएंगे। हमने दिल्ली से मेरठ तक 16 लेन का मार्ग बनाया है। गडकरी ने कहा कि मैं आपको वचन देता हूं आप मेरठ से दिल्ली केवल 45 मिनट में पहुचेंगे।
विज्ञापन

बाइक सवार हाथ लगाकर देखते थे बीवी गिर तो नहीं गई..
गडकरी ने कहा पहले गड्ढों का हाल इतना बुरा था कि लोग बाइक पर चलते हुए बीबी को हाथ लगाकर देखते थे कि गिर तो नहीं गई। हम दिल्ली से देहरादून नया रास्ता बना रहे। हमें जो यात्रा पहले तीन घंटे में करनी पड़ती थी, वह यात्रा आज एक घंटे में पूरी हो रही है।
धरती पर जो कुछ है, जो नहीं है, वह सब महाभारत में है: गडकरी
चांदपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए सड़क परिवहन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मेरा सौभाग्य है मैं महात्मा विदुर की भूमि पर आया। इस धरती का इतिहास महाभारत से जुड़ा हुआ है और इस धरती को हम महात्मा विदुर जी की धरती के नाम से भी जानते हैं। महात्मा विदुर जी नैतिकता के लिए ऐसे मापदंड स्थापित किए हैं, जो हजारों साल बाद भी स्थापित हैं। महाभारत ऐसा ग्रंथ और हमारी सामाजिक व्यवस्था को बताता है, जिस भूमि पर महात्मा विदुर ने अपने जीवन की शुरुआत कि आज मुझे वहां की जनता का दर्शन करने का पहली बार मौका मिला है।
भाजपा के खिलाफ विरोधियों का गठबंधन
स्वार्थ और भ्रष्टाचार का: केशव प्रसाद
- पांच मिनट चालीस सेकेंड के भाषण में गठबंधन पर जमकर बरसे डिप्टी सीएम
फोटो....
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जन विश्वास यात्रा को लेकर हुई जनसभा में डिप्टी सीएम केशवप्रसाद मौर्य ने गठबंधन पर निशाना साधा। उनका पांच मिनट चालीस सेकेंड का भाषण गठबंधन के इर्द गिर्द ही घूमता रहा। उन्होंने स्वार्थ और भ्रष्टाचार का गठबंधन करार दिया। सभी सीटों पर गठबंधन का खाता नहीं खुलने देने का संकल्प भीड़ को दिलाया।
विज्ञापन

चांदपुर में जनसभा को संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने देश में सड़क क्रांति लाने का काम किया है। हमें अपने कर्तव्य का पालन करना है। वह तंाकत याद करनी है जो 2014 में दिखाई, 2017 में और 2019 में दिखाई, वही ताकत 2022 में दिखानी है। कहा कि विरोधियों से कहना चाहता हूं 2022 तो छोड़िए अभी 27 में भी नंबर नहीं लगने वाला है। ये जो गठबंधन भाजपा के खिलाफ कर रहे हो, वो स्वार्थ और भ्रष्टाचार का गठबंधन है। गुंडागर्दी और माफिया गिरी का गठबंधन है। जमीनों पर कब्जा करने वालों का गठबंधन है। उत्तर प्रदेश के निवासियों को यहां से पलायन करने के लिए मजबूर करने वालों का गठबंधन है। हमारे साथी भगवा टोपी लगाकर आए हैं। कहा कि पहले गुंडे लाल टोपी या जालीदार टोली लगाकर निकल जाते थे। ऐसे लोगों से सावधान और सतर्क रहिएगा। जो अपराधी हैं उन्हें न तो बख्शा गया है और न ही बख्शा जाएगा। आगे कहा कि वह जालीदार टोपी शब्द किसी वर्ग के लिए नहीं, बल्कि उनके लिए इस्तेमाल कर रहे हैं जो गलत करते थे और इसकी आड़ में छिप जाते थे। डिप्टी सीएम ने नूरपुर से विधायक रहे स्व. लोकेंद्र चौहान का भी जिक्र करते हुए कहा कि हादसे में उनकी जान चली गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें