फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाग की लापरवाही भुगत रहे लोग

विज्ञापन
बिजनौर के कस्बा झालू से नहटौर मार्ग पर बने गड्ढे। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
विभाग की लापरवाही भुगत रहे लोग
विज्ञापन

झालू। झालू को ग्राम हसनपुर जट, गंगोड़ा जट आदि करीब आधा दर्जन गांवों को जोड़ने वाला मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मार्ग की बजरी उखड़ जाने के बाद मार्ग में गड्ढे हो गए हैं। मार्ग पर पैदल चलना भी दूभर हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षतिग्रस्त मार्ग पर कोई हादसा होता है तो उसका जिम्मेदार लोक निर्माण विभाग होगा।
विज्ञापन

ग्राम हसनपुर जट निवासी गौरव, रोहिताश सिंह, अनिल, रामबहादुर, उदित कुमार, राकेश, ऋषभ, विकास का कहना है कि कई वर्षों से मार्ग क्षतिग्रस्त होने से हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। झालू और बिजनौर जाने के लिए एक मुख्य मार्ग यही है। भूदेव सिंह का कहना है की मार्ग करीब 12 वर्ष पहले बना था। जब से अब तक किसी भी अधिकारी ने सड़क बनवाना तो दूर ठीक करवाना भी गवारा नहीं समझा। कई बार पूर्व ग्राम प्रधान से सड़क की समस्या दूर करने की बात की गई, लेकिन प्रधान व लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त मार्ग को ठीक करने में ध्यान नही दिया। गंगा राम सिंह का कहना है कि क्षतिग्रस्त मार्ग पर अगर कोई बड़ा हादसा होता है तो उसका जिम्मेदार लोक निर्माण विभाग होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें