फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका ने अतिक्रमण स्वयं हटाने को नागरिकों को दिया दो दिन का समय, बाद में गरजेगा महाबली

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन में स्वयं अतिक्रमण हटा लें लोग
विज्ञापन

धामपुर। पालिका ने बृहस्पतिवार से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया है। पालिका के अधिकारियों ने बरसाती नालों के उपर हो रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया। ईओ सुभाष कुमार ने चेताया है कि किसी ने भी नालों या फिर सरकारी जमीन पर अवैध तौर पर कब्जा कर रखा है तो वह स्वयं हटा लें। नहीं तो जेसीबी चला कर ध्वस्त कर दिया जाएगा। ध्वस्त करने में आने वाले खर्चे को भी उन्हीं से वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन

पालिका के ईओ ने बताया कि कमिश्नर मुरादाबाद के आदेश है कि किसी भी हालत में सड़कों और सरकारी संपत्ति पर कब्जा नहीं दिखाई देना चाहिए। धामपुर में अधिकांश लोगों ने सड़कों के किनारे सरकारी जमीन पर रेत बजरी और बालू आदि डाल कर अतिक्रमण कर रखा है। शेरकोट चुंगी के पास तो बुरा हाल है। पालिका की ओर से बृहस्पतिवार को नगीना चौक पर जेसीबी से बरसाती नालों पर ऊपर पडे़ सीमेंटेड पट्टों को ध्वस्त किया गया। ईओ ने लोगों को दो दिन का समय देते हुए हिदायत दी कि आदेशों का अमल नहीं हुआ तो कार्रवाई होगी। जुर्माना भी वसूला जाएगा। लोगों ने स्वयं ही अतिक्रमण को हटाने में पालिका का सहयोग नहीं किया तो दो दिन के बाद जेसीबी से ध्वस्तीकरण किया जाएगा। इस मौके पर पालिका संपत्ति लिपिक विशाल अग्रवाल ,निर्माण लिपिक पुष्पेंद्र सक्सेना, सफाई लिपिक चेतन स्वरूप, नितिन अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें