बिजनौर। अक्षय तृतीया पर शहर का सराफा बाजार गुलजार नजर आया। सुबह से ही बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी, जिससे दुकानदारों के चेहरे खिले रहे। लोगों ने जमकर आभूषणों की जमकर खरीदारी की। शुभ मुहूर्त में खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया।
ग्राहकों ने अपनी जरूरत और बजट के हिसाब आभूषणों की खरीदारी की। महिलाओं में खासकर कानों के टॉप्स, सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, कंगन और चूड़ियों की ज्यादा खरीदारी की। इसके अलावा डायमंड ज्वेलरी की ओर भी रुझान दिखा। कई लोगों ने सोने के सिक्के भी खरीदे। अक्षय तृतीया पर आभूषण खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। इसी कारण हर वर्ष इस दिन बिक्री में खासा इजाफा होता है। सराफा सिद्धार्थ अग्रवाल ने बताया कि अक्षय तृतीया पर ग्राहकों की अच्छी आमद से व्यापारियों में उत्साह बना रहा। इस पर्व ने सराफा कारोबार में नई ऊर्जा भर दी है। अक्षय तृतीया का पर्व सराफा बाजार के लिए भी लाभदायक साबित हुआ। बाजार में दिनभर चहल-पहल बनी रही। सराफा सुमित सिंघल का कहना है कि अक्षय तृतीया पर अच्छी खरीदारी हुई है। कुछ लोगों ने पहले ही आभूषणों की खरीदारी कर ली थी।