फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor : मछलियों के बंटवारे को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, छह लोग हुए चोटिल

Fri, 17 May 2024 12:36 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : बिजनौर में मछलियों के बंटवारे को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में धामपुर के मिलक जहांगीराबाद गांव में बृहस्पतिवार देर रात मछलियों के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें छह लोग लोग चोटिल हो गए।

विज्ञापन


वहीं, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

गांव के अरशद ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके चाचा शमीम का मिलक जहीराबाद में होटल है। बृहस्पतिवार देर रात उसके चाचा जाहिद, तहेरा भाई नाजिम आदि लोग मछली पकड़कर लाए। मछलियों के बंटवारे को लेकर वह चाचा शमीम कुरैशी के होटल पर चले गए।

बताया गया कि इस दौरान होटल पर मछलियों का बंटवारा करते समय झगड़ा हो गया। जिसमें आरोपी शमीम, जाकिर, उस्मान, वाजिद, नाजिम और राशिद ने उसके उसके चाचा शमीम और ताऊ सईद पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें उसके चाचा शमीम को गंभीर चोट आई है।

यह भी पढ़ें: Double Murder in Bijnor: दो बहनों को उतारा मौत के घाट, मां के पास सो रही थी दोनों, सामने आई वारदात की बड़ी वजह
विज्ञापन

उधर, झगड़े का शोर सुनकर जब परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने छह लोगों को नामजद कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: बेटी चीखती रही; पर पिता करता रहा ताबड़तोड़ वार, टूट गई सांसों की डोर, बोला- इज्जत के खातिर मार डाला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें