रामगंगा बांध क्षेत्र में बिना अनुमति जाने पर वसूला जुर्माना
बिजनौर, कालागढ़। रामगंगा बांध क्षेत्र में बिना अनुमति के भ्रमण जाने पर पुराना कालागढ़ निवासी एक व्यक्ति से पुलिस एक्ट में चालान कर जुर्माना वसूल किया गया।
शनिवार को रामगंगा बांध क्षेत्र में रामगंगा उद्यान क्षेत्र में पुराना कालागढ़ निवासी संती को बिना अनुमति भ्रमण करते हुए सुरक्षकों ने पकड़ लिया। जिसको अधिकारियों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। थाना कालागढ़ के अनुसार संती के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई करते हुए उससे पांच सौ रुपये का जुर्माना वसूला गया। उधर बांध सुरक्षा के सहायक अभियंता रोहित ढाका ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रामगंगा बांध परियोजना पर बांध सुरक्षा अधिनियम लागू है। ऐसे में बिना अनुमति प्रवेश पर कार्रवाई की जाती है। बांध क्षेत्र में प्रवेश के लिए वन विभाग का एक रास्ता उद्यान के निकट बांध क्षेत्र में जाता है। उसके विषय में जांच की जाएगी। उच्चाधिकारियों से मिले आदेशों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।