फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृत्य की प्रस्तुतियों से मोहा मन

विज्ञापन
धामपुर कन्या इंटर कालेज के कार्यक्रम में शामिल छात्राएं एवं शिक्षिकाएं। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
नृत्य की प्रस्तुतियों से मोहा मन
विज्ञापन

धामपुर। कन्या इंटर कालेज में जूनियर छात्राओं ने सीनियरों को भावपूर्ण विदाई दी। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए।
कालेज के हॉल में आयोजित फेयरवेल समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधानाचार्या सविता देवी ने मां सरस्वती क समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कक्षा 11 की छात्राओं ने कक्षा 12 की छात्राओं को सांस्कृतिक कार्यक्रमों से विदाई दी। छात्रा निदा, अक्षी, शालू, मुस्कान ने नाटक, गीत, कविता व नृत्य की प्रस्तुतियों से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। रंग बिरंगी मनमोहक पोषाक धारण किए छात्राओं ने खूब तालियां बटोरी। निर्णायक मंडल में सविता देवी, सुषमा शर्मा, प्रीती ने घोषित परिणामों की घोषणा की। कार्यक्रम में मिस फेयरवेल का खिताब रुपाली को मिला। जबकि कशिश दूसरे व विधि तीसरे स्थान पर रही। अतिथियों ने छात्रा रुपाली को मिस फेयरवेल का ताज पहना कर व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में छात्रा पूजा, पूनम, साक्षी, मुस्कान, फाइजा, जाह्नवी, मिसबा, अशरा, नाहिद, तबस्सुम, वर्षा, अनामिका, सुरभि, सरिता, हेमा, शालनी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें