फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में शांतिपूर्वक संपन्न हुई पुलिस भर्ती परीक्षा

Wed, 20 Jun 2018 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर के आरजेपी इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर लौटते अभ्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में  पुलिस आरक्षी भर्ती की परीक्षा देने के लिए दूसरे दिन भी परीक्षार्थियों की भीड़ लगी रही। परीक्षा केंद्रों व चौराहों पर जाम के हालात बने रहे। मंगलवार को 17 हजार 726 परीक्षार्थियों ने   परीक्षा में भाग लिया। 2338 आवेदक नदारद रहे। 
विज्ञापन

पुलिस भर्ती के लिए जिले में बने 14 परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को परीक्षा शुरू हुई। पहली पाली में 10, 032 ने आवेदन किया था। इनमें    से 8789 परीक्षार्थी परीक्षा में   शामिल हुए। 1243 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। द्वितीय पाली में भी दस हजार 32 ने आवेदन किया था। इनमें से 8937 ने परीक्षा दी।   1095 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा में आसपास के जिलों गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, शामली, सहारनपुर, रामपुर आदि के  परीक्षार्थी आए थे। दो दिन तक चली परीक्षा के दौरान होटलों व धर्मशाला पर भीड़ लगी रही। 
परीक्षार्थी व उनके परिजन सिर छिपाने का ठिकाना तलाशते रहे। परीक्षा खत्म होने के बाद परीक्षा   केंद्रों व प्रमुख चौराहों पर जाम के हालात बन गए। हर कोई अपने घर जाने के लिए जल्दी से जल्दी निकलना चाहता था। रोडवेज बस स्टैंड पर बसों में जगह न मिलने    पर परीक्षार्थी खड़े होकर ही घर      के लिए रवाना हुए। निजी वाहनों से    भी परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल     होने के लिए आए थे। जाम से निपटने   के लिए हर चौराहे पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया था, लेकिन फिर भी जाम लगा रहा। जिससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम खुलवाने के लिए पुलिसकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। परीक्षा शांतिपूर्वक व नकल विहीन होने पर पुलिस प्रशासन ने भी चैन की सांस ली है। परीक्षा के नोडल अधिकारी एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक जिले में परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें