फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी के झगड़े में गई मासूम की जान

Tue, 29 Nov 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के मंडावर क्षेत्र में पति और पत्नी के बीच चल रहे झगड़े में दो माह के मासूम की जान चली गई। शराब पीने के बाद पति का पत्नी से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के बीच चारपाई पर सो रहे मासूम के ऊपर पिता लड़खड़ाकर गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


इस मामले में महिला की ओर से फिलहाल दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर निवासी कलीराम शराब पीने का आदी है। उसकी पत्नी हेमलता और कुछ अन्य ग्रामीणों के मुताबिक वह शराब पीकर अक्सर पीटता है। रविवार रात भी शराब के नशे में उसने हेमलता को पीटा। दोनों के बीच जब विवाद चल रहा था तो इसी दौरान कलीराम लड़खड़ाकर चारपाई पर सो रहे दो माह के मासूम के ऊपर गिर गया। हेमलता ने बाद में उसे बच्चे के ऊपर से उठाया। मगर तब तक पिता के बोझ तले दबने से मासूम जान गंवा चुका था।

इस घटना के बाद हेमलता से मायके वालों को भी जानकारी दी। मायके वालों के मुताबिक कलीराम शराब पीकर पीटता है। उनकी ओर से परिवार पर दहेज उत्पीड़न के आरोप भी लगाए गए। मायके वालों से बातचीत के बाद  महिला की ओर से पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद शर्मा के मुताबिक दहेज में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें