फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री वाहन चालकों को दिए सुरक्षित ड्राइविंग के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
यात्री वाहन चालकों को दिए सुरक्षित ड्राइविंग के गुर
विज्ञापन

बिजनौर। पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से चल रहे कोविड-19 के बचाव और सड़क सुरक्षा सप्ताह जागरुकता सप्ताह के दूसरे दिन एनजीओ सेव लाइफ फाउंडेशन के सहयोग से सार्वजनिक सेवायान (यात्री वाहन) चालकों को सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा के ऑनलाइन प्रशिक्षण देते हुए प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान महिला सुरक्षा और उनका सम्मान करने के लिए सभी से अपील की गई। इस दौरान एनसीसी केडेट और यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को पम्फलेट आदि बांटकर जागरूक किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को परिवहन विभाग और एनजीओ सेवलाइफ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में यात्री वाहन चालकों को ऑनलाइन सेफ ड्राइविंग के तरीके बताये गए। एआरटीओ प्रशासन प्रणव झा ने कहा कि सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन कर ही वाहनों का संचालन करना चाहिए। जिससे सड़क पर चलने वाला हर व्यक्ति अपने घर सुरक्षित पहुंच सके। उन्होंने कहा कि किसी डर से नहीं, बल्कि स्वयं जागरूक होकर यातायात नियमों का पालन करें। ऐसा करने पर हम सभी सुरक्षित रह सकते हैं। यातायात उप निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि अपनी टीम और एनसीसी कैडेट के साथ वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। सभी से दोपहिया वाहनों का संचालन हेलमेट पहनकर और चार पहिया वाहनों को सीट बेल्ट लगाने के बाद ही संचालित करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें