फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू

Sun, 14 Aug 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद में रेलवे ने बंद पैसेंजर ट्रेनों का संचालन पुन: शुरू कर दिया। ट्रेनों का संचालन शुरू होने से छोटे स्टेशनों से जुड़े यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

रेलवे ने बांदीकुई-ऋषिकेश, लखनऊ-सहारनपुर, नजीबाबाद-गजरौला पैसेंजर ट्रेनों का संचालन चार सप्ताह बाद पुन: शुरू कर दिया। नजीबाबाद दौरे पर आए रेलवे महाप्रबंधक एके पूठिया से क्षेत्रीय कारोबारियों, दैनिक यात्रियों ने पैसेंजर ट्रेनें बंद होने से परेशानी होने की बात कही थी। जीएम ने अनाज की मालगाड़ियों के संचालन के कारण यात्री गाड़ियों के कुछ समय के लिए स्थगित करने की बात कहते हुए शीघ्र पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू कराने का आश्वासन दिया था। एसएस अजित सिंह ने सभी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू किए जाने की जानकारी दी। शनिवार को 23 जुलाई 2016 से बंद पैसेंजर  ट्रेनों शुरू होने से दैनिक यात्रियों सहित छोटे स्टेशन से जुड़े यात्रियों ने राहत की  सांस ली। यात्रियों का कहना है कि इससे काफी लाभ होगा। इसके बंद  होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। 
जीएम ने चंदक को दिया तोहफा
जीएम एके पूठिया ने लंबे अर्से से चंदक क्षेत्र के यात्रियों द्वारा लिंक एक्सप्रेस का चंदक में स्टॉपेज देने की मांग पूरी कर दी। देहरादून से इलाहाबाद के बीच चलने वाली अप और डाउन लाइन की लिंक एक्सप्रेस 20 अगस्त से चंदक रेलवे स्टेशन पर रूका करेगी। फिलहाल अस्थाई रूप से लिंक एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें