नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर कोटावाली बॉर्डर पर वाहनों की प्रतीक्षा करते यात्री।
- फोटो : NAZIBABAD
बॉर्डर पर यात्रियों का जमावड़ा, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं
भागूवाला/नजीबाबाद। रोडवेज बसों का संचालन शुरू होने के चलते यूपी उत्तराखंड सीमा पर यात्रियों का जमावड़ा हो रहा है। जिसके चलते सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है।
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच रोडवेज बसों का संचालन कोविड-19 दौर में बंद रहने के बाद दोनों प्रदेशों के परिवहन विभाग ने विभाग को आर्थिक संकटों से उबारने के लिए हाइवे के कोटावाली बॉर्डर तक रोडवेज बसें चलाने का फैसला लिया है। नजीबाबाद क्षेत्र से यात्रियों को लेकर बसें करीब 20 किलोमीटर दूर भागूवाला क्षेत्र में कोटावाली बॉर्डर तक और हरिद्वार व देहरादून की रोडवेज बसें भी उत्तराखंड के यात्रियों को कोटावाली बॉर्डर तक पहुंचा रही हैं। एक सप्ताह से शुरू हुई इस व्यवस्था से कोटावाली बॉर्डर पर बड़ी संख्या में यात्री बसों की प्रतीक्षा में खड़े रहते हैं। बसों की प्रतीक्षा और बसों पर चढ़ते व बैठते समय यात्री सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी कर रहे हैं। उधर नजीबाबाद-हरिद्वार के बीच चलने वाले डग्गामार मैक्स वाहन भी क्षमता से अधिक यात्रियों को वाहनों में बैठा रहे हैं और ढाई से तीन गुना किराया वसूल हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का वहां भी पालन नहीं किया जा रहा।