फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अनैतिक संबंधों में आड़े आने पर दिया गया परवेंद्र हत्याकांड को अंजाम

विज्ञापन
धामपुर कोतवाली में मृतक परविंदर की मां का ढांढस बांधती महिला स्रोत संवाद
विज्ञापन
बिजनौर/धामपुर। मोबाइल टावर कर्मी परवेंद्र चौहान हत्याकांड में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस ने इस हत्याकांड में नामजद मृतक परवेंद्र की पत्नी और उसके प्रेमी सहित तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया अनैतिक संबंधों में आड़े आने पर हत्याकांड को अंजाम देने का मामला सामने आ रहा है। हालांंकि मौका ए वारदात के वक्त मौजूद रहने वाले तीन और आरोपियों की पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन


गांव दौलतपुर सुक्खा निवासी दयावती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें दयावती ने अपनी पुत्रवधू प्रीति पुत्र परवेंद्र और संजय कुमार पुत्र भरत सिंह निवासी गांव लंबाखेड़ा समेत दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस कराया है। रिपोर्ट में दयावती की ओर से कहा गया कि उसके बेटे परवेंद्र की शादी आठ साल पहले गुनियाखेड़ा निवासी प्रीति से हुई थी। 17 अक्तूबर को उसकी पुत्रवधू प्रीति लापता हो गई जोकि पास के ही गांव लांबाखेड़ी के रहने वाले एक कथित डॉक्टर के पास से बरामद हुई जोकि राजा का ताजपुर में क्लीनिक चलाता है।
अब 17 नवंबर की शाम परवेंद्र गांव के ही कौशल और अमित के साथ गांव सलाराबाद के बाजार में गया था, जहां से लौटते हुए बाइक सवार हमलावरों ने लोहे की रॉड से हमला करते हुए परवेंद्र की हत्या कर दी। आरोपी एक बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए थे। रिपोर्ट में आशंका जाहिर की गई कि परवेंद्र की पत्नी प्रीति और उसके प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कराई है। फिलहाल पुलिस ने नामजद आरोपी मृतक की पत्नी प्रीति और उसके प्रेती कथित डॉक्टर संजय समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


- परवेंद्र के सिर में मारी गई थी गोली
शुरुआत में परवेंद्र की सड़क हादसे में मौत होने का शोर मचा। मगर शरीर पर चोट के निशान देखकर उसकी हत्या किए जाने की बात पर परिजनों ने जोर दिया। आखिरकार लोहे की रॉड से हमलाकर कर हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या किए जाने की पुष्टि हो चुकी है। परवेंद्र के सिर में बाईं ओर से गोली मारी गई थी जोकि दाई ओर से पार निकल गई।

- शादी से पहले के संबंध अभी हुए थे ताजा
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आ चुका है कि मृतक परवेंद्र की पत्नी प्रीति के कथित डाॅक्टर संजय के साथ करीब दस साल पुराने संबंध थे। हालांकि परवेंद्र और प्रीति की शादी आठ साल पहले हुई। अब करीब एक दो महीना पहले ही दोनों के अनैतिक संबंधों में ताजगी आई, इसी के चलते एक माह पहले प्रीति लापता हो गई थी जोकि संजय के पास से मिली थी।

- मौका ए वारदात पर थे चार आरोपी
सीओ सर्वम सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी समेत तीन को हिरासत में लिया गया है। अभी तक की जांच में दोनों नामजद आरोपियों के मौका ए वारदात पर मौजूद होने की बात सामने नहीं आई है। हालांकि महिला के प्रेमी की साजिश जरूर सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें