फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में सादगी से मनाया गया श्री परशुराम जन्मोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सादगी से मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव
विज्ञापन

बिजनौर। जिले भर में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव श्रद्धा पूर्वक सादगी से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां देकर कोरोना महामारी के खात्मे और राष्ट्र की सुख, समृद्धि की कामना की।
वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया जाता है। शुक्रवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा जनपदीय शाखा बिजनौर की ओर से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए नगर के मोहल्ला मालती नगर स्थित परशुराम मंदिर में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। पंडित घनानंद शर्मा ने हवन संपन्न कराया। श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर विश्व को कोरोना महामारी से मुक्त करने की प्रार्थना की। मुख्य यजमान अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पंडित संजय शर्मा एडवोकेट रहे। इस अवसर पर पंडित भीमसेन शर्मा, कर्मचारी नेता राकेश कुुमार शर्मा, व्यापारी नेता राजेंद्र गौतम, पंडित मनोज शर्मा, कपिल वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

हल्दौर में नगर ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में डॉ. प्रदीप दूबे के क्लिनिक पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया। अध्यक्ष पंडित संजीव मिश्रा एवं संजय वशिष्ठ ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर संजय वशिष्ठ, आकाश शर्मा, पुनीत शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन

किरतपुर के गांव छितावर स्थित श्री परशुराम मंदिर में पूजन के बाद हवन किया गया। भगवान परशुराम की आरती की गई और प्रसाद वितरण किया गया। पंडित राहुल शर्मा ने हवन संपन्न कराया। इस अवसर पर पंडित आदेश शर्मा, प्रद्युम्न शर्मा, सावन शर्मा, योगेश शर्मा, एडीजीसी प्रमोद कुमार, राजीव शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें