करीब आठ महीने पहले एसटीएफ देहरादून ने उसे बिजनौर जेल से जमानत पर अपनी हिरासत में ले लिया था। केंद्रपाल तभी से देहरादून एसटीएफ की हिरासत में है। बताया जाता है कि केंद्रपाल पर पेपर लीक कराने के बदले मोटी रकम कमाने के भी आरोप लगे थे। तभी एसटीएफ ने केंद्रपाल सहित अन्य कई आरोपियों की ईडी से संपत्ति की जांच कराने सिफारिश की थी।
यह भी पढ़ें: कारगिल युद्ध 1999: दुश्मनों के लिए काल बन गए थे ये जांबाज, शहीदों के शौर्य की ऐसी कहानी, आप भी करेंगे सलाम
वहीं, मंगलवार को जो ईडी की कार्रवाई हुई वह एसटीएफ की सिफारिश का परिणाम है। इस मामले में धामपुर निवासी सहारनपुर के जल संस्थान में तैनात जूनियर इंजीनियर ललित राज शर्मा भी देहरादून की जेल में बंद है। आरोपियों ने जेई ललित राज के घर पर संबंधित परीक्षा का केंद्र बनाकर दो दर्जन से अधिक अभ्यर्थियों को परीक्षा कराई थी। शाम करीब साढे़ छह बजे टीम केंद्रपाल के घर से निकली और देहरादून के लिए रवाना हो गई।