फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार गुलदार दिखने से ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार गुलदार दिखने से ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन

अफजलगढ़। गुलदार के पकड़े जाने के बाद भी गांववालों में डर बना है। गांव अलियारपुर में फिर से लगातार गुलदार दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम गांव निवासी शीशराम व उसकी पत्नी बाला देवी गांव के पास ही बरसीन काट रहे थे। अचानक उनकी नजर गुलदार पर पड़ी। शोर मचाने पर गुलदार वहां से चला गया। वह बगैर चारा काटे वहां से घर वापस लौट आए। थोड़ी देर बाद गुलदार गांव के समीप गांव के राजेंद्र सिंह उसकी पत्नी बाला देवी, आनंद सिंह, वीरेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, शेर सिंह, विजेंद्र, हरिओम सिंह, महिपाल सिंह तथा अरविंद सिंह आदि को गांव की ओर आता दिखाई दिया। उनके शोर मचाने पर वह जंगल की ओर चला गया। गांव वालों का कहना है कि गुलदार का दिन पर दिन लोगों में डर बढ़ता जा रहा है। गांव वालों का वन विभाग के विरुद्ध आक्रोश बना है। उनका कहना है अलियारपुर में किशोर की मौत की घटना के समय पिंजरा लगाया था। उन्होंने दोबारा उधर आकर देखना तक गवारा नहीं समझा। किसानों की खेती बर्बाद होती जा रही है किसान खेतों में जाते हुए कतरा रहे हैं। गांव वालों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़वाकर जल्द समाधान कराने की मांग की है। डिप्टी रेंजर सुनील राजौरा ने बताया कि गांव के खेतों में पिंजरा लगा है शीघ्र गुलदार को पकड़ने के लिए प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें