फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: जिले में 3.65 लाख नए नाम जुड़े, 2.61 लाख मतदाता सूची से हटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। पंचायत चुनाव की सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। जिला प्रशासन की ओर से अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। सूची के अनुसार जिले में इस बार 23 लाख 27 हजार 922 मतदाता गांव की सरकार चुनने के लिए मतदान करेंगे। जिले में 3.65 लाख नए नाम जुड़े हैं, जबकि 2.61 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। पिछली मतदाता सूची की तुलना में जिले में एक लाख 3 हजार 852 मतदाता बढ़े हैं।
विज्ञापन

मतदाता सूची जारी होने के साथ ही संभावित प्रत्याशियों ने भी गांवों में सक्रियता बढ़ा दी है। जिले की 1123 ग्राम पंचायतों, 130 क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायत के चुनाव में कुल 23,27,922 मतदाता भाग लेंगे। वर्ष 2025 के मदर रोल में जिले में 22,24,070 मतदाता थे। वृहद पुनरीक्षण और दावा-आपत्ति प्रक्रिया के दौरान 3,65,523 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए, जबकि 2,61,671 नाम सूची से हटाए गए। इसके बाद मतदाताओं की संख्या में शुद्ध रूप से 1,03,852 की वृद्धि दर्ज की गई। जनपद में सबसे अधिक 6.96 लाख मतदाता धामपुर तहसील में हैं, जबकि नगीना तहसील में सबसे कम 2.90 लाख मतदाता दर्ज किए गए हैं।

-मतदाताओं की बढ़ी संख्या बदलेगी चुनावी समीकरण
पंचायत चुनाव भले ही छह माह के लिए आगे हो गए, लेकिन पंचायत चुनाव की विभाग व दावेदारों की ओर से पूरी चल रही है। विभाग ने अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी है। इससे गांवों में चुनावी चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। प्रधान, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे संभावित उम्मीदवारों ने जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। नए मतदाताओं की बढ़ी संख्या कई ग्राम पंचायतों में चुनावी समीकरण बदल सकती है।
विज्ञापन


-पंचायत चुनाव को 3654 मतदान स्थल बनाए गए
जिले में पंचायत चुनाव के लिए 1451 मतदान केंद्रों पर 3654 मतदान स्थल बनाए गए हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के 14,029, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1,393 और जिला पंचायत सदस्य के 56 पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा। मतदाताओं की बढ़ी संख्या को देखते हुए इस बार चुनावी मुकाबले और अधिक रोचक होने की संभावना जताई जा रही है।


पांच तहसीलों में मतदाता

तहसील
मतदाता
बिजनौर - 3,75,078
चांदपुर
- 4,39,775
धामपुर - 6,96,223
नगीना
- 2,90,526
नजीबाबाद- 4,22,458

-तथ्य एक नजर में

कुल मतदाता : 23,27,922

2025 के मदर रोल में मतदाता : 22,24,070

नए नाम जुड़े : 3,65,523

नाम हटाए गए : 2,61,671

शुद्ध बढ़ोतरी : 1,03,852

ग्राम पंचायतें : 1123

क्षेत्र पंचायतें : 130

मतदान केंद्र : 1451

मतदान स्थल : 3654

-अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। जिले में कुल 23,27,922 मतदाता शामिल हैं। पंचायत चुनाव की तैयारियां निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चल रही हैं।
विज्ञापन

-अंकिता दीक्षित, एडीएम प्रशासन
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें