फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव तैयारी की रणनीति बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव तैयारी की रणनीति बनाई
विज्ञापन

नगीना। पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की बैठक में मुख्य अतिथि पार्टी के जिला पंचायत चुनाव प्रभारी महेंद्र धनौरिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र बताया।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में पंचायत चुनाव को लेकर आयोजित भाजपा की बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र धनौरिया ने कहा देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में देश व प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव में सभी सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों को रिकार्ड मतों से जिताने के लिए कमर कसने का आह्वान किया। पार्टी के नगर अध्यक्ष नीरज विश्नोई की अध्यक्षता व पूर्व जिला उपाध्यक्ष रणजीत चौधरी के संचालन में आयोजित बैठक में क्षेत्रीय मंत्री अनूप वाल्मिकी, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान, कुंवर कृष्ण बलदेव सिंह, कोतवाली ब्लॉक प्रमुख पति ठाकुर विकास राजपूत, दिनेश त्यागी, संदीप वर्मा, सुरेश भगत, विशाल अग्रवाल, धर्मपाल सिंह, अंकित चौधरी शिवपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें