फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: एक साल से नियम चबा रहे अफसर, एक साथ बिक रहा पान मसाला और तंबाकू

Sat, 31 May 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। पिछले साल एक जून से तंबाकू और पान मसाला अलग-अलग बेचने के लिए शासनादेश जारी हुआ। एक साल बाद भी इस नियम का पालन कहीं नजर नहीं आ रहा। जिन्हें इसका पालन कराना था, उन्हें भी असल हालात का पता तक नहीं है। वहीं दुकानदार आज भी नियमों की जानकारी न होने का हवाला दे रहे हैं।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं मानक विनियम के तहत किसी भी खाद्य पदार्थ में तंबाकू और निकोटिन एक पदार्थ के रूप में प्रयोग किया जाना प्रतिबंधित है। पिछले साल एक जून से एक ही दुकान पर पान मसाला और तंबाकू की बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई थी। साथ ही इन दोनों का निर्माण या पैकेजिंग भी एक साथ नहीं होने का नियम बनाया गया। खाद्य सुरक्षा आयुक्त अनीता सिंह ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को इसका पालन कराने के निर्देश भी दिए।
वहीं पहले ही दिन से इसका कोई असर नहीं दिखा। एक साल बाद भी दुकानों पर पान मसाला और तंबाकू एक साथ धड़ल्ले से बिक रहा है। अफसर जहां अभियान चलाने का दावा कर रहे हैं, वहीं दुकानदार नियमों की जानकारी होने से इंकार कर रहे हैं। शास्त्री चौक हो या जजी चौराहा, प्रदर्शनी मैदान या फिर खुद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का ऑफिस सभी जगह एक जैसा ही हाल है।
विज्ञापन

हमें लगता है, कहीं तंबाकू और पान मसाला एक साथ नहीं बिक रहा। इसके लिए अभियान चलाया जाएगा। कार्रवाई भी होगी, साथ ही दुकानदारों को इसके लिए जागरूक भी किया जाएगा।
विज्ञापन

- नादिर अली, अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें