फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात मीटर चौड़ी होगा पैजनियां-फीना मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
सात मीटर चौड़ी होगा पैजनियां-फीना मार्ग
विज्ञापन

बिजनौर। पैजनियां-चांदपुर-फीना मार्ग की सूूरत अब बदलने वाली है। 20 किलोमीटर लंबी इस सड़क को चौड़ा किया जाएगा। चौड़ीकरण के साथ ही सड़क के गड्ढे भी भरे जाएंगे। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने 49 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। शासन से प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
पैजनियां-चांदपुर-किरतपुर मार्ग की हालत खराब है। इस सड़क से होकर हर रोज हजारों वाहन गुजरते हैं। 20 किलोमीटर चौड़ी यह सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इस सड़क की चौड़ाई भी बहुत कम है। कहीं कहीं तो सड़क की चौड़ाई केवल तीन मीटर तक ही है। सबसे ज्यादा परेशानी गन्ने से भरे वाहन ले जाने वालों को होती है। सड़क पर धूल भी उड़ती रहती है और वाहन हिचकोले खाते हैं। लंबे समय से इस सड़क की हालत में सुधार की मांग की जा रही थी जो अब पूरी होती नजर आ रही है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क की कायाकल्प करने के लिए इसका सर्वे करा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन को सड़क की चौड़ाई बढ़ाने और गड्ढे भरने के लिए 49 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। जल्दी ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
सड़क का होगा चौड़ीकरण
लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन सुनील सागर के अनुसार पैजनियां-चांदपुर-फीना मार्ग को सात मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसका प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। सड़क की हालत सुधरने से राहगीरों को परेशानी नहीं उठानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें