फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

58 करोड़ का भुगतान किया

Sat, 11 Mar 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में जिले की सात शुगर मिलों ने करीब 58 करोड़ गन्ना मूल्य का भुगतान किया है। चालू पेराई सीजन में शुगर मिल 1564 करोड़ गन्ना मूल्य का भुगतान कर चुकी हैं। डीसीओ ओपी सिंह के अनुसार गन्ना पेमेंट में जिला प्रदेश में टॉप है। 
विज्ञापन

डीसीओ ओपी सिंह के अनुसार प्रशासन किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान के लिए शुगर मिलों पर दबाब बनाए हुए है। शुक्रवार को धामपुर शुगर मिल ने 12 करोड़ 77 लाख, बूंदकी ने 13 करोड़, अफजलगढ़ ने 12 करोड़, स्योहारा ने आठ करोड़ 56 लाख, बिजनौर ने छह करोड़ 76 लाख, बरकातपुर ने चार करोड़  तथा बिलाई मात्र एक करोड़ 13 लाख गन्ना मूल्य का भुगतान किया है। गन्ना पेमेंट में बिलाई शुगर मिल सबसे पीछे है। बिलाई मिल की चीनी प्रशासन की कस्टडी में रखी है। इसकी बिक्री से किसानों का पेमेंट किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें