फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक पलटा, युवक घायल

विज्ञापन
धामपुर में पलटे ट्रक के गन्ने के नीचे दबने से टूटा पड़ा ठेला। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक पलटा, युवक घायल
विज्ञापन

धामपुर। गन्ना लेकर धामपुर शुगर मिल जा रहा ओवरलोड ट्रक शीला टॉकिज तिराहे पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे अफरातफरी मच गई। गन्ने की पूलियों में दबकर सड़क किनारे खड़ा ठेला टूट गया और ठेला स्वामी राजेश घायल हो गया। एक बाइक भी दब गई। हादसे के बाद ट्रैफिक जाम लग गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम चालक ट्रक में गन्ना लादकर शुगर मिल जा रहा था। शीला टाकिज पर कारोबार करने वाले दिनेश, गौरव आदि ने बताया कि राजेश कुमार सैनी शीला टॉकिज तिराहे पर चाऊमीन बर्गर का ठेला लगाता है। बूंदाबांदी के बीच तेज गति से जा रहा ट्रक तिराहे पर अनियंत्रित होकर पलट गया। राहगीरों में हड़कंप मच गया। आनन फानन लोगों ने गन्ने के नीचे दबने से चोटिल राजेश को पास के अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन मंगाकर गन्ना हटवाया और यातायात व्यवस्था बहाल करने के प्रयास में लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें