फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ओवरहेड टैंक बना लेकिन तीन साल से नहीं हुई पानी की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
कासमपुरगढ़ी। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत नरायनपुर उधोवाला में जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया है लेकिन योजना के तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी गांव में पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

गांव में करीब तीन वर्ष पूर्व ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। विंध्या गाजा संस्था द्वारा 295.3 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य किया गया है। इस ओवरहेड टैंक से पंचायत के गांव उधोवाला के करीब 2500 से अधिक की आबादी को पेयजल का लाभ मिलेगा लेकिन ग्रामीणों के अनुसार ओवरहेड टैंक निर्माण तथा बोरिंग के बाद भी गांव में पानी की आपूर्ति नहीं कराई जा रही है। ग्रामीणों ने डीएम से शेष कार्य पूरा कराकर पेयजल आपूर्ति कराने की मांग की है।



ग्राम निवासी संजीव गहलौत का कहना है कि तीन वर्ष बीतने व ओवरहेड टैंक के निर्माण के बाद भी गांव में पानी की आपूर्ति नहीं कराई जा सकी। शीघ्र पूर्ण रूप से पेयजल की आपूर्ति कराई जाए। ग्रामीण मोहम्मद इदरीश का कहना है कि अभी ओवरहेड टैंक बना दिया गया। बोरिंग तथा गांव में पाइप लाइन भी बिछा दी गई है, लेकिन पानी की आपूर्ति नहीं कराई जा सकी। बोरिंग से भी सीधे पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। ग्रामीण सुरेंद्र सिंह का कहना है कि तीन साल से ओवरहेड टैंक शोपीस बना हुआ है। बोरिंग से भी सप्लाई नहीं दी जा रही है। उन्हें इधर-उधर से पानी ढोना पड़ रहा है। रामकिशन सिंह का कहना है कि विभाग द्वारा लापरवाही बरती जा रही है जबकि पानी की आपूर्ति के लिए कई बार जल निगम के भी अधिकारियों से मांग की जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस संबंध में जल निगम के अधिशासी अभियंता राकेश चौधरी का कहना है कि गांव में शीघ्र पानी की आपूर्ति कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें