फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आए 92 लाख से अधिक मतपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आए 92 लाख से अधिक मतपत्र
विज्ञापन

बिजनौर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। जिले में मतपत्र आ गए हैं। चारों पद के लिए मतपत्र अलग-अलग रंग के हैं। ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य के मतपत्र सबसे अधिक संख्या में आए हैं। इस बार चुनाव आयोग ने 45 चुनाव चिह्न भेजे हैं। इस मतपत्र की लंबाई करीब डेढ़ फुट है। प्रशासन ने मतदाताओं का आकलन करते इस बार 92 लाख से अधिक मतपत्र आए हैं।
जिले में 1123 ग्राम पंचायत हैं। ग्राम पंचायतों में प्रधान तथा वार्ड सदस्य का चुनाव होता है। इसके अतिरिक्त क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला सदस्य होने हैं। त्रिस्तरीय चुनाव में कुल मिलाकर गांव से लेकर जिले तक चार प्रतिनिधि चुने जाने हैं। हालांकि निर्वाचन आयोग ने अभी तारीखों का एलान नहीं किया है, लेकिन प्रशासन ने चुनाव जल्द होने की संभावना के कारण तैयारियों में तेजी ला दी है।
विज्ञापन

जिले में 1123 ग्राम प्रधान, 14066 ग्राम वार्ड सदस्य, 1393 क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा 56 जिला पंचायत सदस्य चुने जाने हैं। वर्ष 2015 के चुनाव में 1128 पंचायतों में बीस लाख 88250 मतदाता थे। इस बार पांच ग्राम पंचायत कम हुई है। मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का काम अंतिम चरण में है। प्रशासन ने इन सभी के आधार पर मतदाताओं का आकलन करते इस बार चुनाव के लिए 92 लाख 99300 मतपत्र मंगवाए हैं।
मतपत्र प्रभारी तथा बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी अर्थात एसओसी विजय कुमार ने बताया कि ग्राम वार्ड सदस्य के लिए 23 लाख 38100, ग्राम प्रधान के लिए 23 लाख 32900, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 23 लाख 36400, तथा जिला पंचायत सदस्य के लिए 22 लाख 91900 मतपत्र अर्थात कुल 92 लाख 99300 मतपत्र आए हैं।
मतपत्र के हैं अलग-अलग रंग
बिजनौर। त्रिस्तरीय चुनाव के चारों पदों के मतपत्र के रंग अलग हैं, ताकि मतदाता को किसी भी प्रकार का भ्रम नहीं हो। ग्राम वार्ड सदस्य का मतपत्र सफेद रंग का है, प्रधान का मतपत्र हरे रंग का है, क्षेत्र पंचायत सदस्य का मतपत्र नीले रंग का है और जिला पंचायत सदस्य का मतपत्र गुलाबी रंग का है। बताया गया कि वर्ष 2015 के त्रि स्तरीय चुनाव में भी मतपत्र इन्हीं रंग में थे।
मतपत्र में चुनाव चिह्न की संख्या अलग-अलग
बिजनौर। त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जो मतपत्र आए हैं। उन पर चुनाव चिह्न की संख्या अलग-अलग है। मतपत्र चुनाव प्रभारी के दफ्तर के अनुसार कुछ मतपत्र पर छह, कुछ पर नौ, कुछ पर 15 और कुछ पर सबसे अधिक 45 चुनाव चिह्न हैं। मतपत्र चुनाव चिह्न का उपयोग प्रत्याशी की संख्या के अनुसार होगा।
विज्ञापन

पारंपरिक चुनाव चिह्न के साथ नए चुनाव चिह्न भी
बिजनौर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अधिकतम 45 चुनाव चिन्ह होंगे। इनमें जहां उगता सूरज, इमली, पुस्तक आदि पहले से चले आ रहे चुनाव चिह्न हैं, वहीं तोप सहित कई नए चुनाव चिह्न भी शामिल किए गए हैं। 45 चुनाव चिह्न वाले मतपत्र की लंबाई करीब डेढ़ फुट बताई गई है, जबकि सबसे कम छह चिह्न वाले मतपत्र छह इंच से कुछ अधिक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें