फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 119 केंद्रों पर 84 हजार से अधिक छात्र देंगे बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जनपद में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस वर्ष हाईस्कूल में 45,066 तथा इंटरमीडिएट में 39,082 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। कुल 84,148 परीक्षार्थियों के लिए जनपद में 119 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन कराने के लिए अधिकारियों की मजबूत टीम गठित की गई है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरन यादव ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक केंद्र व्यवस्थापक और एक बाहरी केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई है। इस प्रकार कुल 119 केंद्र व्यवस्थापक और 119 बाहरी केंद्र व्यवस्थापक तैनात रहेंगे। इसके अलावा 119 स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी परीक्षा केंद्रों पर निगरानी करेंगे। प्रशासनिक नियंत्रण के लिए जिले को पांच जोन और 19 सेक्टरों में बांटा गया है, जहां जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार भ्रमण करेंगे।
परीक्षाओं के संचालन के लिए लगभग 8 हजार परीक्षकों की तैनाती की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। परीक्षा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें