बिजनौर। कर्णी सिंह शूटिंग रेंज दिल्ली में चल रही एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल जूनियर वर्ग में शादीपुर मिलक निवासी संजीव डबास व नूतन डबास के पुत्र अंश डवास ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 247.5 अंक प्राप्त कर सिल्वर मेडल पाया।
अंश ने पिछले वर्ष अगस्त में कजाकिस्तान में एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में यूथ कैटेगरी में दो गोल्ड व एक कांस्य पदक जीता था। वर्तमान में अंश डबास का प्रशिक्षण इंटरनेशनल शूटिंग रेंज न्यू दिल्ली दीक्षांत जाधव इंटरनेशनल कोच के संरक्षण में चल रहा है। शूटिंग की बारिकियां बिजनौर के शूटिंग कोच आकाश कुमार द्वारा सिखाई गई हैं। प्रधान सतेंद्र सिंह, तेजेंद्र सिंह, मुनेश सिंह, कामेन्द्र सिंह, रामेंद्र सिंह, सोनू ढाका, मुन्नू सिंह, शुभ डबास, योगेश शर्मा आदि ने उनके घर जाकर शुभकामनाएं प्रेषित की। विवेकानंद दिव्य भारती उत्तर के अध्यक्ष योगेन्द्र पाल सिंह योगी, संरक्षक डा सुबोध चंद्र शर्मा, रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन टीकम सिंह सेंगर, जिला व्यायाम शिक्षक अरविन्द अहलावत, विनय तितोरिया ने भी अंश को बधाई दी।