उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाएं सम्मानित
नजीबाबाद/बड़िया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दयाल सिंह असवाल सम्मान समिति ने शिक्षा, चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया।
समिति के मुख्य संयोजक मनमोहन दुदपुड़ी, संरक्षक लोकेश नवानी, केवी देवरानी के निर्देशन में प्राचीन शिव शक्ति सिद्ध पीठ मोटा ढाक में समिति की ओर से सांस्कृतिक समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डीएम बिजनौर रमाकांत पांडेय ने विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जयप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता और जेपी बुडाकोटी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए डा. सूर्यमणि रघुवंशी, डा.लक्ष्मी बड़थ्वाल, डा.अनिल जखमोला, डा.पवन जखमोला, जगमोहन सिंह नेगी, पंडित जनार्दन प्रसाद जुयाल, सुरदीप सिंह गुर्साइं, धर्मेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सीडीओ कांता प्रसाद, एसडीएम संगीता उपस्थित रहे।
कलश यात्रा निकाली
तीन दिवसीय समारोह में आरसीसी पब्लिक इंटर कालेज जीवानंदपुर, प्राथमिक विद्यालय देवेंद्र नगर ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। इससे पूर्व समिति के नेतृत्व में भैरों बाबा की भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
ग्राम प्रधान अनीता दुदपुड़ी की देखरेख मेें आयोजित समारोह में वीरेंद्र दत्त सेमवाल, जनार्दन प्रसाद बुडाकोटी, जगदीश्वरी रावत, आरती रावत, पुष्पा दुदपुड़ी, बीना असवाल, देवेश्वरी डोबरियाल उपस्थित रहे। समापन पर कार्यक्रम आयोजक मनमोहन दुदपुड़ी, ग्राम प्रधान अनीता दुदपुड़ी ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।