संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। संयुक्त स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग, संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के सीएमओ के नाम डिप्टी सीएमओ को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने कहा कि हल्दौर सीएचसी पर तैनात आउटसोर्सिंग कर्मचारी अनिल कुमार के साथ एमओआईसी डॉ. जितेंद्र ने अभद्र व्यवहार किया है।
इस संबंध में तीन दिन में निष्पक्ष जांच, उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अधिकारियों ने कोई जांच नहीं की। उन्होंने चिकित्सक पर फैसले के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया। एमओआईसी ने झूठे आरोप लगाते हुए अनिल कुमार की सेवा समाप्ति के लिए सीएमओ को पत्र भेजा है, जिसके विरोध में कर्मचारी संघ 16 दिसंबर को कार्य बहिष्कार करेगा।