संवाद न्यूज एजेंसी
भागूवाला। बदायूं में कार्यरत भागूवाला निवासी सिपाही कोमल सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। वाहन की टक्कर से सिपाही घायल हुआ था। भागूवाला निवासी 34 वर्षीय सिपाही कोमल सिंह नौ नवंबर को वाहन की टक्कर से घायल हुआ था। ऋषिकेश एम्स में लंबे उपचार के बाद सिपाही की मौत हो गई। सिपाही का शव भागूवाला आने से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस की ओर से मृतक सिपाही को सलामी दी गई। परिजनों ने हरिद्वार में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।